पालकी पर सवार होकर भक्तों के घर पधारे भगवान बालाजी वेंकटेश का फूलों से स्वागत

मजीठा रोड ग्रीनफील्ड श्री मुक्तिनारायण धाम वेंकटेश तिरुपति बालाजी मंदिर में भगवान बालाजी वेंकटेश जी का 16वां ब्रह्मोत्सव इसी महीने शुरू होगा। जिसके उपलक्ष्य में शुक्रवार को भगवान बालाजी वेंकटेश की पालकी ग्रीन फील्ड में भक्तों के निवास पर पहुंची। फूलों से सजी सुन्दर पालकी में सवार भगवान की आरती में संजीव भट्टी, रिंकू भट्टी, अरुण सेठ, सतीश सचदेवा, रविंदर अनेजा, अक्षित सेठ, रितेश सचदेवा, राजकुमार शर्मा, सनी वोहरा, सुरिंदर शर्मा, संजीव बॉबी ने मिलकर की। भक्तों की ओर से ठाकुर जी को भोग अर्पित कर भंडारा लगाया गया। पालकी संग पधारे भक्त ने पूरे उत्साह से भगवान वेंकटेश्वर जी का गुणगान किया। गौर है कि यह प्रभातफेरियां 23 फरवरी तक चलेंगी। इस अवसर पर चरणजीत अग्निहोत्री, धर्मपाल पराशर, चरणजीत भास्कर, रवि शर्मा आदि मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *