रेलवे स्टेशन के स्टोर रूम से 2 हजार बेडशीट चोरी मामले में की जांच फिरोजपुर डीएमई करेंगे। सीनियर डिवीजनल मैकेनिकल इंजीनियर सीनियर (डीएमई) श्री जय प्रकाश ने फिरोजपुर डीएमई को इंक्वायरी अफसर लगाया है। गड़बड़ी मिलने पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कराया जाएगा। सरकारी मुलाजिमों का हाथ रहा तो सस्पेंड होंगे। दरअसल, बेडशीट चोरी मामले में मान्यता प्राप्त यूनियन के बड़े लीडर के रिश्तेदार का हाथ होने की बात सामने आ रही है। ऐसे में इंक्वायरी अफसर फिरोजपुर से लगने के बाद कोई दबाव नहीं बना पाएगा। फिलहाल, स्टोर में कितने बेडशीट रखे गए हैं, सभी की काउंटिंग करवाई जाएगी। सारे पुराने रिकार्ड भी चेक किए जाएंगे। ^बेडशीट चोरी मामले के लिए इंक्वायरी अफसर अप्वाइंट कर दिया गया है। सभी पहलुओं पर जांच होगी। चोरी करने वाले आरोपी कोई भी हों बख्शे नहीं जाएंगे। जो भी संलिप्त पाए जाएंगे सभी के खिलाफ एफआईआर कराई जाएगी। शिकायती लैटर जिसे भेजा गया उन तक पहुंचा था या नहीं या फिर पोस्ट ही नहीं किया गया। सब कुछ जांच रिपोर्ट में सामने आ जाएगा। -श्री जय प्रकाश, सीनियर डीएमई, फिरोजपुर अब जांच अधिकारी सारे रिकॉर्ड चेक करवाएंगे। कहीं ऐसा तो नहीं कि बरसों से बेडशीट और पिल्लो बेचने का खेल चल रहा हो। हैरानी तो यह है कि 17 दिन से चोरी का मामला अफसर दबाए बैठे थे। मामले में एसएसई कैरिज एंड वैगन का कहना है कि शिकायत भेजी थी मगर जीआरपी एसएचओ-एडीएमई का कहना है कि उनको शिकायत मिली ही नहीं। ऐसे में इस बात की भी जांच होगी कि इतने दिनों तक शिकायत की फाइल कहां अटकी रह गई।


