खेत मजदूरों का मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम डीसी को ज्ञापन

कुल हिंद खेत मजदूर यूनियन की राज्य कमेटी के फैसले के तहत मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम डिप्टी कमिश्नर को ज्ञापन सौंपा गया। इस दौरान डीसी कार्यालय के समक्ष धरना भी दिया गया। जिला महासचिव जसबीर सिंह झब्बाल ने कहा कि सरकार से समय-समय पर खेत मजदूरों की ज्वलंत मांगों के समाधान की मांग की जाती रही है, लेकिन सरकार इन मांगों को गंभीरता से नहीं ले रही है। उन्होंने कहा कि खेत मजदूरों की मांगों को पूरा किया जाना चाहिए । इस मौके पर जिला अध्यक्ष गुरनाम सिंह तलवंडी, कामरेड सुच्चा सिंह अजनाला, सविंदर सिंह मीराकोट, नरिंदर पाल चमियारी, जगीर सिंह, तरसेम सिंह बाठ, मनदीप कौर खिंयाला आदि मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *