ईएमसी अस्पताल में उन्नत डायलिसिस यूनिट्स और एसएलईडीडी जैसी नवीनतम सुविधाएं उपलब्ध

ईएमसी अस्पताल अमृतसर का किडनी केयर सेंटर अत्याधुनिक तकनीकों और विशेषज्ञों की देखरेख में मरीजों को उच्च स्तरीय चिकित्सा सुविधाएं प्रदान कर रहा है। किडनी रोग से जूझ रहे मरीजों के लिए यह सेंटर एक बड़ी राहत साबित हो रहा है। यहां उन्नत डायलिसिस यूनिट्स और एसएलईडीडी तकनीक जैसी नवीनतम सुविधाएं उपलब्ध हैं, जो मरीजों के इलाज को अधिक आरामदायक और प्रभावी बनाती हैं। ईएमसी अस्पताल के किडनी विशेषज्ञ डॉ. चेतन महाजन के अनुसार एसएलईडीडी तकनीक उन मरीजों के लिए अत्यधिक फायदेमंद है जो गंभीर किडनी समस्याओं से जूझ रहे हैं। यह एक सुरक्षित और प्रभावी तरीका है, जिससे मरीज को अधिक आराम मिलता है और उनके इलाज की गुणवत्ता बढ़ जाती है। ईएमसी ग्रुप के निदेशक डॉ. ऋषभ अरोड़ा का कहना है कि हम मरीजों को बेहतरीन और अत्याधुनिक चिकित्सा सुविधाएं प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। हमारा किडनी केयर सेंटर नवीनतम तकनीकों से लैस है, जिससे मरीजों को उच्चतम स्तर की चिकित्सा सेवा मिलती है। हमारा उद्देश्य हर मरीज को सर्वोत्तम देखभाल देना और उनकी सेहत में तेजी से सुधार लाना है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *