सरूप रानी राजकीय महिला महाविद्यालय में प्रिंसिपल डॉ सुरिंदर कौर के निर्देशन में 92वें वार्षिक खेल समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि डॉ. अमनदीप सिंह अध्यक्ष शारीरिक शिक्षा विभाग व डायरेक्टर युवा भलाई जीएनडीयू शामिल हुए। छात्राओं में विभिन्न खेल व सांस्कृतिक मुकाबले करवाए गए। जिसमें 100,200,800 मीटर रेस, चाटी रेस , हाई जम्प, लांग जम्प, जवालीन थ्रो, रिले रेस, थ्री लेगड रेस, लेमन स्पून रेस व अन्य मुकाबले हुए। बीए छठें सेमेस्टर की छात्रा किरणदीप कौर को बेस्ट एथलीट घोषित किया गया।


