लक्की हत्याकांड : नौकर समेत 3 आरोपी जेल भेजे

जालंधर| लक्की ओबेरॉय के कत्ल में अरेस्ट नौकर शिंगरी, बलाचौर के हरप्रीत सिंह हैप्पी और लखनपाल सिंह उर्फ घंटी को 3 दिन का रिमांड खत्म होने पर वीरवार को कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने तीनों आरोपी जेल भेज दिए हैं। शिंगरी ने माना कि जोगा से दोस्ती उसकी लक्की के जरिये हुई थी। उसे पीटा गया था। इसका बदला लेने के लिए उसने जोगा का साथ दिया। उधर, डीजीपी गौरव यादव ने कहा-पुलिस शूटर गुरताज सिंह को जल्द पकड़ लेगी। केस में अब तक तीन आरोपी पकड़े जा चुके हैं। इनसे पूछताछ में शूटर को लेकर अहम क्लू मिले हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *