तरनतारन में जर्जर पुल बना जानलेवा:कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा, जल्द मरम्मत की मांग, SDM ने दिए निर्देश

तरनतारन जिले में शहर के सरहाली रोड पर स्थित रोही पुल की हालत जर्जर हो गई है। पुल की बीम निकल रही हैं और सामग्री टूट चुकी है। स्थानीय लोगों और बीजेपी नेता तरुण जोशी ने पुल की तत्काल मरम्मत की मांग की है। इस संबंध में, एसडीएम तरनतारन गुरमीत सिंह ने बताया कि पुल की मरम्मत का काम जल्द ही शुरू कर दिया जाएगा और संबंधित विभाग को सूचित कर दिया गया है। लोगों का कहना है कि यह पुल कभी भी ढह सकता है, जिससे बड़ा हादसा हो सकता है। उन्होंने प्रशासन से इस खस्ताहाल पुल की तुरंत मरम्मत कराने की अपील की है ताकि किसी भी प्रकार के जान-माल के नुकसान से बचा जा सके। बीजेपी नेता तरुण जोशी, समाजसेवी उमेश विशिष्ट और दीपक चोपड़ा सहित शहर के लोगों ने बताया कि रोही पुल की स्थिति बेहद खराब है। पुल की मियाद खत्म लोगों का आरोप है कि संबंधित विभाग इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है। यह पुल कई साल पहले बना था और इसकी मियाद लगभग खत्म हो चुकी है। गांव कक्का कंडियाला में फ्लाईओवर बनने के कारण शहर से होकर दूसरे जिलों और शहरों में भारी यातायात गुजरता है। रोजाना सैकड़ों वाहन इस पुल से होकर निकलते हैं। जल्द निर्माण की मांग जोशी ने आशंका जताई कि भारी यातायात के कारण यह पुल कभी भी गिर सकता है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से अपील की है कि इस पुल पर ओवरलोडेड और बड़ी गाड़ियों की आवाजाही तुरंत बंद की जाए। उन्होंने पुल के निर्माण कार्य को जल्द शुरू करने की मांग की। हादसे को दावत दे रहा पुल लोगों ने यह भी बताया कि पुल के नीचे गंदगी भरी हुई है, जिससे गुजरना मुश्किल हो गया है। इसकी सफाई कई सालों से नहीं हुई है। शहर के लोगों ने चेतावनी दी कि यदि किसी हादसे में बड़ा नुकसान होता है, तो इसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *