स्कॉर्पियो चला रहे प्रॉपर्टी कारोबारी के सीने में घुसा एंगल,मौत:पुलिस ने कटर से काटकर शव निकाला, दोस्त के साथ शादी से लौट रहे थे

जयपुर में स्कॉर्पियो बैलेंस बिगड़ने पर बीच सड़क पर लगी लोहे की रेलिंग को तोड़कर उसमें जा घुसी। टक्कर से जाली का एंगल स्कॉर्पियो का शीशा तोड़कर गाड़ी चला रहे प्रॉपर्टी कारोबारी के सीने में जा घुसा। हादसे में प्रॉपर्टी कारोबारी की मौत हो गई। पुलिस ने कटर की मदद से एंगल को काटकर प्रॉपर्टी कारोबारी के शव को बाहर निकाला। वहीं पास में बैठा युवक बाल-बाल बच गया। हादसा मुरलीपुरा इलाके में गुरुवार देर रात हुआ। हेड कॉन्स्टेबल रविंद्र कुमार ने बताया- हादसे में आनंद सिंह शेखावत (28) पुत्र वीरेंद्र सिंह निवासी सुंदर विहार करधनी की मौत हो गई। वह स्कॉर्पियो को ड्राइव कर रहा था। उसके साथ दोस्त शक्ति प्रताप (22) निवासी देवधारा कॉलोनी मुरलीपुरा बैठा था। बैंलेस बिगड़ने पर लोहे की रेलिंग से टकराई गाड़ी हेड कॉन्स्टेबल रविंद्र कुमार ने बताया- आनंद सिंह प्रॉपर्टी कारोबारी था। परिवार में माता-पिता और छोटा भाई है। वह अपने दोस्त शक्ति प्रताप के साथ गुरुवार को कोटपूतली में एक परिचित की शादी में शामिल होने गया था।
वापसी में वह दोस्त शक्ति प्रताप को मुरलीपुरा छोड़ने के लिए जा रहा था। इस दौरान केडिया चौराहे के पास से घुमाव पर स्कॉर्पियो का बैलेंस बिगड़ गया। स्कॉर्पियो रेलिंग को तोड़ते हुए करीब 20 फीट अंदर चली गई। टूटे लोहे का एंगल आनंद सिंह के हार्ट के पास से आर-पार निकल गया। कटर से लोहा कटवाकर युवक का शव निकाला युवक के दोस्त की सूचना पर मुरलीपुरा और एक्सीडेंट थाना वेस्ट पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने लोहे की एंगल को कटर से काटकर युवक को बाहर निकाला। एंबुलेंस की मदद से कांवटिया हॉस्पिटल भिजवाया गया। डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। — अपने क्षेत्र से जुड़ी समस्या को दैनिक भास्कर एप के सिविक इश्यू में पोस्ट करना के लिए क्लिक करें।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *