राजनांदगांव | शहर की कई सड़कों से डामर की परत उखड़ गई है। यहां गहरे और फैलावदार गड्ढे होने के कारण वाहन चालकों को आवाजाही में समस्या हो रही। हादसों की आशंका बनी रहती है। इसमें चौपाटी के आसपास, रानीसागर किनारे, एवं अन्य सड़कें शामिल है। इसके अलावा मिलचाल, वेसलियन स्कूल रोड, बल्देव बाग रोड एवं अन्य सड़कों की लंबे से मरम्मत नहीं हुई। यहां मरम्मत कराने की जरूरत है।


