बीजापुर| बेनूर थाना क्षेत्र अंतर्गत भुरवाल (घोटुलपारा) निवासी सीताराम नाग (45 वर्ष) ने गुरुवार को नशे की हालत में घर में साड़ी से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जानकारी मिलते ही परिजनों और कोटवार ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर बेनूर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बेनूर भेजा। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर लिया है।


