पहली बार बीजापुर में बच्चों के लिए बंजी जंपिंग, पैराग्लाइडिंग जैसे एडवेंचर स्पोर्ट्स

बीजापुर| जिले के मट्‌टीमरका में इंद्रावती नदी के रेतीले तट पर रिवर एडवेंचर फेस्ट का आयोजन किया गया। इस दौरान बच्चों और युवाओं ने पहली बार जिपलाइन, बंजी जंपिंग, जुमरिंग, पैराग्लाइडिंग, रॉक क्लाइंबिंग, एटीवी राइड, तीरंदाजी, बीच वॉलीबॉल और रिवर कैंपिंग में हिस्सा लिया। इसके अलावा रात में स्टार गेजिंग और दिन में पारंपरिक बस्तरिया व्यंजनों का स्वाद भी चखा। नक्सल प्रभाव के कारण मुख्यधारा से कटे रहे इस अंचल में युवाओं के चेहरों पर अब आत्मविश्वास नजर आ रहा है। कलेक्टर संबित मिश्रा ने खुद भी बच्चों के साथ जिपलाइन का आनंद लिया। साथ बैठकर भोजन भी किया। इस दौरान जिपं सीईओ नम्रता चौबे व अन्य मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *