महासमुंद| तुमगांव पुलिस ने जुआ खेल रहे 5 जुआरियों से नकदी सहित मोबाइल और बाइक बरामद की है। इसकी कीमत 2.52 लाख रुपए से अधिक आंकी गई है। पुलिस सूचना पर ग्राम अमावस कानून बाहरा खार के पास पहुंची थी। यहां कुछ लोग ताश के पत्तों पर पैसे की हार-जीत का दांव लगाते मिले। पुलिस को देखते ही जुआरियों में हड़कंप मच गया, लेकिन पुलिस ने 5 आरोपियों को धर दबोचा। पुलिस ने मौके से नकदी रकम 32,370 रुपए, 3 बाइक, 1.65 लाख रुपए, 5 एंड्रॉइड फोन 55 हजार रुपए, 52 पत्ती ताश को जब्त किया। पकड़े गए आरोपियों में तुमगांव निवासी जितेंद्र पुरैना, रविंद्र पुरैना, किशन कुमार साहू, ग्राम कांपा का बिसेसर गायकवाड़ और आरंग (रायपुर) निवासी परमानंद साहू शामिल हैं।


