वार्ड-11 में सुनीं शिकायतें त्वरित समाधान के निर्देश

महासमुंद| पालिका अध्यक्ष निखिलकांत साहू ने शुक्रवार को पालिका कार्यालय में वार्ड 11 के नागरिकों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने वार्ड की मूलभूत आवश्यकताओं को समझा और अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। वार्डवासियों ने नपाध्यक्ष के समक्ष व्यक्तिगत और सामुदायिक समस्याओं को प्रमुखता से रखा, जिनमें दस्तावेज संबंधी राशन कार्ड, वृद्धावस्था पेंशन, परिवार सहायता योजना, जन्म-मृत्यु पंजीयन और बच्चों के जाति-निवास प्रमाण पत्र बनाने में आ रही दिक्कतें। इसी तरह वार्ड में नल कनेक्शन, सड़क निर्माण और नालियों की सफाई व मरम्मत की मांग की। निखिलकांत साहू ने सभी आवेदनों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभाग प्रभारियों को तत्काल निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *