रमेश के नेतृत्व में नई दिशा तय होगी : मधु कोड़ा

भास्कर न्यूज| चाईबासा भाजपा समर्थित नगर परिषद अध्यक्ष पद के कर्मठ व जुझारू उम्मीदवार रमेश खिरवाल के समर्थन में शुक्रवार को चाईबासा में समर्थन रैली निकाली गई । इस रैली में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं के साथ-साथ बड़ी संख्या में माताएं-बहनें एवं समर्थक शामिल रहे। रैली स्थानीय खिरवाल धर्मशाला से निकलकर शहर के विभिन्न मुख्य मार्गो से होकर गुजरी। रैली में शामिल समर्थकों ने प्रत्याशी को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील नगर वासियों से की। इस दौरान प्रत्याशी द्वारा भगवान बिरसा मुंडा, राधे सुम्बुरुई, शहीद राम भगवान केरकेट्टा तथा वींद्र भवन स्थित स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इसके साथ ही प्रत्याशी द्वारा मंदिरों पर भी जीत के लिए पूजा अर्चना की गई। शहर का भ्रमण करने के बाद रैली पुनः खिरवाल धर्मशाला लौटकर एक आम सभा में परिवर्तित हो गई। पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा ने कहा कि चाईबासा को अब ईमानदार, मजबूत नेतृत्व की आवश्यकता है। रमेश के नेतृत्व में नगर विकास की नई दिशा तय होगी। गीता कोड़ा ने कहा कि यह रैली जनविश्वास का प्रतीक है। माताओं-बहनों और युवाओं की भागीदारी बताती है कि जनता भाजपा समर्थित प्रत्याशी के साथ खड़ी है। नगर परिषद अध्यक्ष पद के उम्मीदवार रमेश खिरवाल उर्फ लड्डू ने कहा कि सेवा, पारदर्शिता और विकास के साथ चाईबासा को नई पहचान दी जाएगी। मौके पर जिलाध्यक्ष गीता बलमुचू, पूर्व मंत्री बड़कुंवर, पूर्व विधायक जवाहरलाल बानरा, पूर्व विधायक गुरुचरण नायक, जेबी तुबिद समेत भाजपा के नेता भी मौजूद थे। विकास के साथ चाईबासा को नई पहचान दी जाएगी : रमेश खिरवाल

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *