ग्रामीणों को नाटक के माध्यम से डायन प्रथा उन्मूलन के प्रति किया गया जागरूक

चाईबासा| पश्चिमी सिंहभूम जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त चंदन कुमार के निर्देशन में जिला जनसंपर्क कार्यालय द्वारा शुक्रवार को जिले के कुमारडुंगी, तांतनगर, मझगांव, हाटगम्हरिया, झींकपानी, सदर चाईबासा, चक्रधरपुर, खूंटपानी, बंदगांव व गोइलकेरा प्रखंड क्षेत्र में डायन प्रथा उन्मूलन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के तहत क्षेत्र के विभिन्न हाट व भीड़भाड़ वाले स्थल पर नुक्कड़ नाटक दल द्वारा ग्रामीणों को नाटक के माध्यम से डायन बिसाही के नाम पर महिलाओं के साथ होने वाली क्रूरता, शारीरिक या मानसिक यातना, डायन प्रथा प्रतिषेध आदि के बारे में जागरूक किया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *