चाईबासा। जिले के उप विकास आयुक्त उत्कर्ष कुमार के द्वारा तांतनगर प्रखंड के ग्राम पंचायत कोकचो, तांतनगर एवं काठभारी अंतर्गत संचालित विकास योजनाओं का स्थल निरीक्षण के दौरान जेएसएलपीएस सखी मंडल के सदस्यों द्वारा एक एकड़ में तरबूज की खेती, एक एकड़ में स्ट्रॉबेरी की खेती एवं तांतनगर प्रखंड परिसर में सखी मंडल दीदियों द्वारा संचालित मसाला उत्पादन केंद्र का अवलोकन कर आत्मनिर्भर एवं सशक्त दीदियों को प्रोत्साहित किया गया और अन्य स्वयं सहायता समूह के दीदियों को इसका अनुकरण करने हेतु सुझाव दिया गया। निरीक्षण के क्रम में मनरेगा अंतर्गत बिरसा हरित ग्राम योजना, ग्रामीण विकास अंतर्गत निर्माणाधीन अबुआ आवास योजना एवं प्रधानमंत्री आवास योजना(ग्रामीण) के तहत आवास निर्माण की स्थिति का अवलोकन के साथ लाभुकों को कार्य में तेजी लाने हेतु प्रोत्साहित किया गया। इसके साथ ही जलछाजन अंतर्गत एस.सी.टी, विभिन्न प्रकार के कृषि विकास योजनाओं का भी जायजा लिया गया। इसके साथ 15वें वित्त आयोग से निर्मित कोकचो पंचायत भवन और संचालित ज्ञान केंद्र का निरीक्षण किया गया एवं बेहतर ढंग से क्रियान्वयन हेतु प्रोत्साहित भी किया गया।


