आदिवासी समाज की पहचान अपनी विशिष्ट कला संस्कृति से है : सांसद

भास्कर न्यूज | राजनगर राजनगर प्रखंड क्षेत्र के गोवर्धन गांव में पूर्व ग्रामप्रधान स्वर्गीय सीताराम हांसदा की स्मृति के अवसर पर रुसिका गोवर्धन की ओर से दो दिवसीय खेलकूद, फुटबॉल प्रतियोगिता सह सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। फुटबॉल प्रतियोगिता में कुल 24 टीमों ने भाग लिया। फाइनल खेल मारांग बुरु एफसी एवं वीडीकेजेए गोविंदपुर की टीमों के बीच खेला गया, जिसमें वीडीकेजेए गोबिंदपुर की टीम एक गोल दागकर चैंपियन बनी। कार्यक्रम के समापन में मुख्य अतिथि के रूप में सांसद जोबा मांझी, विशिष्ट अतिथि के रूप में समाजसेवी कालीपद सोरेन, झामुमो बुद्धिजीवी मोर्चा के जिलाध्यक्ष दुर्गा लाल मुर्मू, प्रखंड उपाध्यक्ष भक्तु मार्डी, मुखिया उर्मिला सरदार, पंसस लक्ष्मी कहारसुबल महतो, घनश्याम महाकुड़, सीताराम हांसदा, धानु टुडू उपस्थित थे। मुख्य अतिथि सांसद जोबा मांझी ने कहा कि फुटबॉल खेल में रोजगार की असीम संभावनाएं हैं। अच्छे फुटबॉल खेलकर राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी बन सकते हैं। वहीं, उन्होंने कहा कि आदिवासी समाज की पहचान अपनी विशिष्ट कला संस्कृति से है। इसलिए संस्कृति एवं परम्पराओं को संरक्षित रखने के लिए ऐसे आयोजन अवश्यक हैं। साथ ही समाज के उत्थान के लिए शिक्षा भी उतना ही जरूरी है। वहीं, समाजसेवी कालीपद सोरेन ने कहा कि आदिवासी समाज की संस्कृति व परम्परा से ही समाज में अलग पहचान है। उन्होंने बच्चों को अच्छा पढ़ा लिखा कर काबिल बनाने की अपील की। आदिवासी संथाली नाहा गाड़ी नृत्य आकर्षण का केंद्र रहा। इस नृत्य ने आदिवासी संथाली कला संस्कृति को जीवंत कर दिया। इसके अलावे स्पोर्ट्स में महिलाओं के लिए गिलास रेस, म्यूजिक बॉल पास रेस, मोमबत्ती रेस, बच्चों के लिए गणित रेस सहित विभिन्न खेलों का आयोजन किया गया, जिसमें महिलाओं ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। अव्वल प्रतिभागियों को अतिथियों ने पुरस्कृत किया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में कमेटी के अध्यक्ष विक्रम टुडू, सीताराम मुर्मू, राजाराम मांडी, श्यामचरण हेम्ब्रम, लक्ष्मण मुर्मू, चैतान हेम्ब्रम, देवेंद्र हेम्ब्रम, प्रकाश मांडी, घासीराम हांसदा, लखिया हांसदा, गांधी मुर्मू, उमेश हेम्ब्रम, बिरु हेम्ब्रम, लुगू हांसदा आदि का सराहनीय योगदान रहा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *