बाल विकास शिक्षा निकेतन विद्यालय के तीन छात्रों का नेतरहाट आवासीय विद्यालय में चयन

सरायकेला| जिला मुख्यालय स्थित सरायकेला के बाल विकास शिक्षा निकेतन विद्यालय के लिए गौरव का क्षण है। विद्यालय के तीन मेधावी छात्रों का चयन राज्य के प्रतिष्ठित विद्यालय नेतरहाट आवासीय विद्यालय, नेतरहाट में वर्ग छह में नामांकन के लिए हुआ है। चयनित छात्रों में अर्जुन गोप, करमचंद महतो व कैलाश अल्डा शामिल हैं। बताया गया कि इन छात्रों ने प्रवेश परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए यह सफलता हासिल की है। उनकी इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार व अभिभावकों में हर्ष का माहौल है। विद्यालय के प्रधानाचार्य विद्या भूषण सिंह ने चयनित छात्रों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। साथ ही सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं ने इसे विद्यालय की शैक्षणिक गुणवत्ता का परिणाम बताया। विद्यालय प्रबंधन ने आशा व्यक्त की कि ये छात्र नेतरहाट में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिले और विद्यालय का नाम रोशन करेंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *