घरेलू गैस सिलेंडर के उपयोग के दौरान आग लगी

सरायकेला| सरायकेला-खरसावां जिले के औद्योगिक क्षेत्र के कृष्णापुर स्थित एक निजी कंपनी में शुक्रवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब कार्य के दौरान एक घरेलू गैस सिलेंडर में अचानक आग लग गई। आग की लपटें उठते ही परिसर में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घबराए प्रबंधन और कर्मचारियों ने जलते सिलेंडर को बाहर निकालकर मुख्य सड़क पर फेंक दिया, जिससे कुछ देर के लिए आवागमन बाधित हो गया और राहगीरों में दहशत फैल गई। स्थानीय लोगों ने साहस का परिचय देते हुए कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। समय रहते स्थिति नियंत्रित नहीं होती तो आसपास की औद्योगिक इकाइयों को भी नुकसान पहुंच सकता था।बताया जा रहा है कि फैक्ट्री में कमर्शियल कार्य के लिए घरेलू गैस सिलेंडर का उपयोग किया जा रहा था, जो नियमों के विरुद्ध है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मामले की जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *