फरवरी में बढ़ी गर्मी, 26 तक मौसम रहेगा ड्राई

लुधियाना| फरवरी का आधे से अधिक समय बीतते ही जिले में तापमान में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। शुक्रवार को लुधियाना में अधिकतम तापमान 0.4 डिग्री बढ़कर 27 डिग्री तक पहुंच गया, जो सामान्य से 4.3 डिग्री अधिक है। न्यूनतम तापमान में 0.9 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई और 12.2 डिग्री रहा, जो सामान्य से 1.6 डिग्री ज्यादा है। दिन में तेज धूप निकलने से लोगों को गर्मी का एहसास होने लगा है, हालांकि सुबह और शाम के समय हल्की ठंड अब भी बनी हुई है। मौसम विभाग के अनुसार 26 फरवरी तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है। फिलहाल बारिश के कोई आसार नहीं हैं। अगले सात दिनों में न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे 2 से 3 डिग्री तक बढ़ोतरी हो सकती है। लगातार मौसम ड्राई रहने के कारण दिन का तापमान आने वाले दिनों में और बढ़ सकता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *