भाजपा पार्षद पति पर निहंगों का हमला, कार में छिप बचाई जान; नहीं पहुंची पुलिस, थाने में धरना

जमालपुर चौक पर वार्ड नंबर 17 से भाजपा पार्षद रूबी गोरियन के पति जतिंदर गोरियन पर वीरवार देर रात निहंगों ने हमला कर दिया। आरोप है कि निहंगों ने जतिंदर गोरियन को काफी देर तक उनकी कार में ही बंधक बनाकर रखा। आसपास के लोग पहुंचे, लेकिन वे कार पर हमला करते रहे। जतिंदर गोरियन ने 112 पर शिकायत दी, लेकिन पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। इसी दौरान वहां से कैबिनेट मंत्री का काफिला गुजर रहा था, जिसके गनमैन देखकर हमलावर मौके से फरार हो गए। इसके बाद जतिंदर गोरियन अपने समर्थकों के साथ थाना फोकल प्वाइंट पहुंचे, लेकिन थाने में सुनवाई न होने से नाराज जतिंदर गोरियन ने समर्थकों के साथ देर रात धरना दिया। जतिंदर गोरियन ने बताया कि वह देर रात एक कार्यक्रम से घर लौट रहा था। जैसे ही वह जमालपुर में पीर बाबा की दरगाह के पास पहुंचा, निहंगों ने उसकी कार पर हमला कर दिया। उसने बताया कि हमलावर उसे लगातार बाहर आने को कह रहे थे और जान से मारने की धमकी दे रहे थे। वह कार से बाहर नहीं निकला और पुलिस कंट्रोल रूम के साथ अपने दोस्तों को फोन करते रहे, लेकिन पुलिस नहीं पहुंची। गोरियन ने आरोप लगाया कि थाने में जाने पर भी पुलिस ने उनकी शिकायत नहीं सुनी, जिस कारण उन्हें धरना देना पड़ा। उन्होंने कहा कि वह आज पुलिस कमिश्नर को भी शिकायत देंगे। मामले में एसीपी इंदरजीत सिंह ने बताया कि जतिंदर गोरियन की शिकायत पर थाना फोकल प्वाइंट में एफआईआर दर्ज कर ली गई है और जांच शुरू कर दी गई है। आरोपियों की पहचान सीसीटीवी की मदद से की जा रही है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *