बाइक सवार दो बदमाशों ने लूट की नीयत से डेहलों इलाके में महिलाओं की कार को घेरने की कोशिश की। लेकिन इस दौरान ऑस्ट्रेलिया निवासी सिख मूल की महिला ने बहादुरी दिखाते हुए न सिर्फ बदमाशों की चुनौती को स्वीकार किया, बलकि किरपाण निकाल कर बीच राह उन्हें ललकारा। औचक मिली इस ललकार को सुनते ही घबराए और भिड़ने की बजाय बदमाशों ने भागने में ही भलाई समझी। इस घटना का वीडियो भी शुक्रवार रात को सामने आया है। बताया जा रहा है कि यह वारदात शुक्रवार शाम करीब 7:26 बजे डेहलों इलाके में हुई। जहां महिला अपनी महिला रिश्तेदारों के साथ कार से जा रही थी। रोकती रहीं महिला रिश्तेदार फ्रंट शीशे पर फेंका शेक किरपाण दिखाती महिला बाइक से भागते बदमाश वीडियो में देखा जा सकता है कि बाइक पर सवार दो बदमाशों ने पहले कार के फ्रंट शीशे पर मिल्क शेक फेंका, जिससे शीशा पूरी तरह गंदा हो गया। इसके बाद उन्होंने कार पर हमला करते हुए उसे रोकने का इशारा किया। कार में सवार म हिलाएं घबराकर चीखने लगीं। इसी बीच हरजिंदर कौर निवासी ऑस्ट्रेलिया ने साहस दिखाते हुए कार से उतरकर अपनी किरपाण निकाल ली और बदमाशों की ओर बढ़ने लगीं। उनके साथ मौजूद महिलाएं उन्हें रोकने का प्रयास करती रहीं, लेकिन हरजिंदर कौर ने कहा कि “मरना है तो सामना करते हुए मरूंगी।” महिला को किरपाण के साथ आगे बढ़ते देख दोनों बाइक सवार बदमाश घबरा गए और मौके से फरार हो गए।


