जांजगीर | छत्तीसगढ़ शासन के समाज कल्याण विभाग के सहयोग से इनाली फाउंडेशन द्वारा राज्य के अस्थि बाधित दिव्यांगजनों के लिए निःशुल्क बायोनिक हाथ के लिए राज्य स्तरीय मापन शिविर आयोजित किया जा रहा है। शिविर 23 फरवरी को ठाकुर मेरिज पैलेस, वोलफोर्ट सिटी, रायपुर में होगा। जिला जांजगीर-चांपा के दिव्यांगजन निःशुल्क आवागमन सुविधा का लाभ लेकर इसमें शामिल हो सकते हैं।


