​ग्राम बिरगहनी में की थी चोरी, बाइक बेचने की फिराक में घूम रहे थे दोनों

भास्कर न्यूज | जांजगीर पुलिस ने चोरी के एक मामले में कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार िकया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई मोटरसाइकिल, नकदी 700 रुपए व घटना में प्रयुक्त एक अन्य बाइक बरामद की है। मामले की जानकारी के अनुसार 29 जनवरी 26 की रात में जगजीवन कुर्रे, निवासी बिरगहनी के घर से अज्ञात चोरों ने राशन सामग्री, एक बाइक और नगदी रकम चोरी कर ली थी। घटना की रिपोर्ट दर्ज होने के बाद थाना जांजगीर में केस दर्जकर जांच शुरू की। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप के मार्गदर्शन में पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि चोरी की मोटरसाइकिल बेचने के फिराक में दो व्यक्ति घूम रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने घेराबंदी कर दोनों संदिग्धों को पकड़ लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अमृतलाल पटेल (34 वर्ष), निवासी राजापारा चांपा और घनश्याम लाल चौहान उर्फ ब्लूटूथ (37 वर्ष), निवासी बैग बुढ़वा थाना शक्ति के रूप में हुई। पूछताछ में दोनों ने चोरी की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया। आरोपियों ने बताया कि चोरी की गई राशन सामग्री और नगदी खर्च कर दी है, जबकि बाइक को बेचने की तैयारी थी। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल और 700 रुपए नकद बरामद किए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *