कवर्धा| शहर के पीजी कॉलेज रोड में सड़क किनारे नाली का चैंबर है। इससे हादसे का खतरा बना हुआ है। हाल ही में इस सड़क का चौड़ीकरण कार्य किया गया है। इस कारण ये नाली का चैंबर अब सड़क के बीच में आ गया है। हालांकि, इस चैंबर को ढंका गया है। लेकिन, इसके ऊपर हिस्से में कोई भी व्यक्ति टकरा सकता है। ऐसे में इसकी सुधार की जरूरत है।


