झालावाड़-धनोड़ी लाइन की आज 6 घंटे बिजली बंद रहेगी

झालावाड़| 132 केवी झालावाड़-धनोड़ी लाइन, 132 केवी मेन बस तथा 132/33 केवी 50 एमवीए ट्रांसफार्मर पर आवश्यक रखरखाव कार्य के चलते 21 फरवरी को बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। सहायक अभियंता (132 केवी जीएसएस) धनोड़ी ने बताया कि कार्य के दौरान 132 केवी जीएसएस धनोड़ी से निकलने वाली सभी 33 केवी लाइनों, मालिपुरा की िबजली आपूर्ति सुबह 10 से शाम 4 बजे तक बंद रहेगी। विभाग ने आमजन से सहयोग की अपील की है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *