राजस्थान सरकार में डिप्टी सीएम एवं भीलवाड़ा जिले के प्रभारी मंत्री प्रेमचंद बैरवा आज एक दिवसीय भीलवाड़ा जिले के दौरे पर रहेंगे। डिप्टी सीएम बैरवा 11 बजे भीलवाड़ा पहुंचेंगे। वे यहां कलेक्ट्रेट सभागार में बजट घोषणा वर्ष 2025-26 के क्रियान्वयन और वर्ष 2024-25 की प्रगति के संबंध में जिला स्तरीय विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे। इसके बाद बजट घोषणाओं के संबंध में प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। बैठक से पूर्व जिला प्रभारी मंत्री कलेक्ट्रेट परिसर पहुंचने पर जिला प्रशासन की ओर से आयोजित विभिन्न योजनाओं के स्टॉल्स का अवलोकन के साथ ही विभिन्न योजनाओं में लाभान्वित लाभार्थियों को लाभ वितरित करेंगे।


