साइबर क्राइम को रोकने के लिए अब आमजन में से ही लोगों को चुनकर ट्रेनिंग दी जाएगी और उन्हें साइबर वॉरियर बनाया जाएगा। यह वॉरियर आमजन को जागरूक करेंगे जिससे कि वह साइबर ठगों के झांसे में न आ सके। पुलिस महकमा आमजन को साइबर क्राइम से बचाने और सुरक्षित रूप से इंटरनेट का उपयोग करने के लिए अभय कमांड सेंटर में साइबर वॉरियर ट्रेनिंग सेंटर शुरू करेगा। ट्रेनिंग सेंटर में शिक्षक गो और सामाजिक कार्यकर्ताओं के चुनिंदा लोगों को साइबर क्राइम के बारे में ट्रेंड किया जाएगा। यह साइबर वॉरियर्स आमजन को साइबर क्राइम से सतर्क करेंगे और सुरक्षित इंटरनेट के बारे में जानकारी देंगे। साइबर पुलिस थाने के इंस्पेक्टर रमेश सर्वटा ने बताया कि मुख्य उद्देश्य बीकानेर को एक सुरक्षित डिजिटल इकोसिस्टम के रूप में विकसित करना होगा। शुक्रवार को एसपी कावेंद्र सिंह सागर, कार्यवाहक एसपी सिटी किरण गोदारा, एएसपी ग्रामीण बनवारीलाल मीणा ने साइबर वॉरियर ट्रेनिंग सेंटर के पोस्टर का विमोचन किया।


