भास्कर न्यूज| जरौद-सिनोधा जनपद पंचायत भाटापारा के सेमरिया ब ग्राम के प्राथमिक शाला भवन का रसोईघर का लेन्टर का प्लास्टर गिरने लगा है, छड़ें दिखाई दे रही हैं। पूरी तरह से जर्जर भवन कभी भी हादसा होने की आशंका हैं। ऐसे में भला कोई अंदर खाना कैसे बना सकता हैं। इसलिए स्कूल का मध्यान भोजन रसोईघर के बाहर धूप में पकाने के लिए रसोईया विवश है। इस संबंध में पूर्व सरपंच रामकुमार यदु से बात करने पर बताया कि मेरे द्वारा कई बार प्रस्ताव बनाकर संबंधित अधिकारी को भेजा गया हैं, लेकिन अभी तक कोई जवाब नहीं आया है।


