भास्कर न्यूज| जरौद- सिनोधा जरौद के शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय में स्काउट गाइड के जनक लार्ड बेडेन पावेल को याद करते हुए बीते शनिवार को चिंतन दिवस के रूप में मनाया गया। इसी दिन स्काउट गाइड की स्थापना की गयी थी, तब से 22 फरवरी को चिंतन दिवस के रूप में मनाते आ रहे हैं। जिला प्रशिक्षण गाइड कुमारी रंजनीकला पाटकर के नेतृत्व में छात्र-छात्राओं, शिक्षक एवं मुख्य अतिथि की उपस्थिति में मनाया गया। इस आयोजन के मुख्य अतिथि रामखेलावन शर्मा, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता जानकी शर्मा उपस्थित हुए। शर्मा ने अपने उद्बोधन में कहा स्काउट गाइड अनुशासन सिखाता है,बच्चों को नशा मुक्त बनता है,देश प्रेम की भावना को जागृत करता है।स्काउट गाईड की महत्व का उल्लेख किया। आयोजन में शासकीय प्राथमिक शाला के प्रधान पाठिका केवरा महिलांग, ललिता जैन,निलम तिवारी, सुशील्ला सोनवानी, मोंगरा वर्मा एवं छात्र,छात्राएं भारी संख्या में उपस्थित हुए।


