कुम्हेर में टेंपो चालक की हत्या मामला:स्कॉर्पियो में गोवंश चुरा कर ले जा रहे गोतस्करों और पुलिस में कैथवाड़ा के पास मुठभेड़

डीएसटी टीम और गौतस्करों में मुठभेड़ हो गई। जिसमें दोनों तरफ से फायरिंग हुई और एक गोतस्कर पकड़ा गया। जबकि तीन भागने में सफल रहे। कैथवाड़ा एसएचओ शिवलहरी मीणा ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी आली मेव हरियाणा निवासी नसीम पुत्र अजहरूद्दीन है। उन्होंने बताया कि तड़के कंट्रोल रूम से सूचना मिली कि एक सफेद स्कॉर्पियो गाड़ी में गोवंश भरा हुआ है और वह नीमला कैथवाड़ा की तरफ आ रही है और इनका पीछा डीएसटी टीम और क्यूआरटी दल कर रहे हैं। इस सूचना पर हैड कांस्टेबल महेंद्र सिंह मय दल के कैथवाड़ा नीमला चौराहे पर पहुंचे और नाकाबंदी शुरू की। इसी दौरान डीएसटी टीम प्रभारी सुल्तान सिंह ने सूचना दी कि गौतस्करों की गाड़ी जाजमका की तरफ आ रही है। इस पर वे जाजमका पहुंचे तो नागल क्रेशर जॉन की तरफ से एक गाड़ी आई और झेंझपुरी की तरफ जाने लगी इनके पीछे डीएसटी की गाड़ी भी लगी हुई थी। और गौतस्करों की गाड़ी के टायर में गोली लगी हुई थी।
पुलिस और डीएसटी टीम एवं क्यूआरटी की टीम से घिरा देख गोतस्कर गाड़ी छोड़कर भाग गए जिसमें एक जने को पकड़ लिया। बाकी फरार हो गए। गाड़ी को चैक किया तो इसमें निर्दयता पूर्वक चार गाय बंधी हुई थी जिनमें दो की मौत हो चुकी थी। पकड़े गए आरोपी ने बताया कि भागने वाले उटावड़ निवासी रोबिन उर्फ बूढ़ी पुत्र उमर, ईम्मन और अनीश है। इसमें गाड़ी रॉबिन की है वह खुद गाड़ी का चालक है। इन सभी ने भरतपुर शहर से आवारा गोवंश को गाड़ी में भरा और वध के लिए हरियाणा ले जा रहे थे। डीएसटी टीम ने एक आरोपी पकड़ा, गाड़ी में दो गाय मृत और ​दो जिंदा मिलीं “गौ तस्कर पुलिस पर फायरिंग करने से भी नहीं चूकते हैं। टीम ने बहादुरी से मुकाबला करते हुए एक गौ तस्कर को पकड़ लिया है। सर्च ऑपरेशन चला कर शीघ्र ही पूरी गैंग को पकड़ लिया जाएगा।”
-राजेश मीणा एसपी डीग ।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *