राज्य अभिलेखागार:बही और परवानों में आज भी जीवंत है राजपूती और मुगलिया शान

राजस्थान राज्य अभिलेखागार का मुख्यालय बीकानेर में है। अभिलेखागार की सात शाखा है। जो जयपुर, जोधपुर, अजमेर, भरतपुर, अलवर, उदयपुर और कोटा में है। बीकानेर स्थिति राज्य अभिलेखागार में राज्यभर के 1900 ई. से पहले और बाद के अभिलेख उपलब्ध हैं। इस अभिलेखागार में करोड़ों अभिलेख रखे हुए हैं जिनमें मुगलकाल के फारसी फरमान, निशान, मंशूर, अकबरत, वकील रिपोर्ट, अर्ज़दश्त, खतूत जैसे अभिलेख हैं। इसमें राजस्थान की रियासतों के प्रशासन के दौरान बनाए गए अभिलेख भी रखे हुए हैं। इसके अलावा यहां पर बहियात, पट्टे, परवाना, रुक्का, चिठियात जैसे अभिलेख हैं। इसमें राजपूताने से जुड़ी ऐतिहासिक पुस्तकें और बहियां हैं। विदित रहे कि अभिलेखागार की स्थापना 1955 में हुई थी। महाराजा प्रताप और शिवाजी से जुड़े अभिलेख भी मौजूद अभिलेखागार में कई महत्त्वपूर्ण अभिलेख रखे हुए हैं। इसके अलावा मध्यकालीन मुगलकाल सहित स्वतंत्रता सेनानियों, डॉ. एलपी टैस्सीटोरी की कई दीर्घाएं यहां पर है। इन दीर्घाओं में महाराजा प्रताप और शिवाजी महाराज से जुड़े कई अभिलेख संग्रहित है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *