नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ पुलिस का अभियान:दो माह में 31 तस्कर गिरफ्तार, 4 वाहन जब्त किए

नशीले पदार्थों की तस्करी करने वालों के खिलाफ पुलिस लगातार अभियान चला रही है। एनडीपीएस के मामलों को लेकर पुलिस ने वर्ष 2023 में जहां हर माह 7 मुकदमे दर्ज किए गए। वर्ष 2024 में यह बढ़कर हर माह 9 मुकदमे दर्ज हुए। वहीं वर्ष 2025 के दो माह में हर माह 12 मुकदमे दर्ज हुए है। दो माह में पुलिस ने 25 प्रकरणों में 31 नशा बेचने वालों को गिरफ्तार कर 4 वाहनों को जब्त किया। दो माह में 25 प्रकरणों में वांछित पकड़े एनडीपीएस प्रकरणों में पुलिस ने पिछले दो माह में 25 प्रकरणों में कुल 31 आरोपियों को गिरफ्तार किया। इसके साथ ही 367 किलो डोडा पोस्त, 4 किलो अफीम, 83 ग्राम स्मैक, 18 ग्राम एमडी भी जब्त की गई। वहीं नशीले पदार्थों का परिवहन करने वाले 4 वाहनों को भी पुलिस द्वारा जब्त किया गया। पुलिस ने पिछले दो माह में 4 इनामी आरोपी, 7 टॉप-10 आरोपी, प्रकरणों में वांछित 18 आरोपी तथा बाहर के जिलों के प्रकरणों में वांछित 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस की इस धरपकड़ के साथ ही आरोपियों में खलबली मची हुई है। इसके साथ ही नशे के व्यापारियों में भय का माहौल बना हुआ है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *