शहर के लैंडमार्क कोचिंग इलाके में देर रात एक मकान के अंदर साढ़े तीन फीट लंबे ब्लैक कोबरा प्रजाति के सांप के निकलने से हड़कंप मच गया। मकान मालिक ने ब्लैक कोबरा सांप के रेस्क्यू करने के लिए स्नेक कैचर को मौके पर बुलाया। स्नेक कैचर गोविंद शर्मा ने कड़ी मशक्कत के बाद ब्लैक कोबरा सांप का रेस्क्यू कर जंगल में रिलीज किया। स्नेक कैचर गोविंद शर्मा ने बताया कि देर रात लैंडमार्क इलाके से फहीम अंसारी का फोन आया कि उनके घर के अंदर ब्लैक कोबरा सांप बैठा हुआ है। कोचिंग स्टूडेंट भी उसे मकान में रहते हैं एक स्टूडेंट बाहर निकल रहा था। इस दौरान स्टूडेंट ने सांप को देख दहशत में आ गया और अपने मकान मालिक को सूचना दी। मौके पर पहुंच कर साढ़े फीट लंबे ब्लैक कोबरा सांप का रेस्क्यू किया। गोविंद शर्मा ने बताया कि पास में ही जंगल का एरिया शुरू होता है हो सकता है सांप जंगल से निकाल कर आया हो। हालांकि सांप ने किसी को नुकसान भी नहीं पहुंचा था। सांप का रेस्क्यू करके लाडपुरा के जंगल में रिलीज कर दिया। फॉरेस्ट अधिकारी भवानी सिंह को इसकी सूचना दी।


