पूर्व जनपद उपाध्यक्ष दंपति पर तंत्र-मंत्र का आरोप:कोंडागांव त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दौरान ग्रामीणों ने किया हंगामा; थाने पहुंचा मामला

कोंडागांव में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के अंतिम चरण में एक अजीब का मामला सामने आया है। बांसकोट में पूर्व जनपद उपाध्यक्ष और उनकी पत्नी पर चुनाव जीतने के लिए तंत्र-मंत्र का सहारा लेने का आरोप लगा है। मामला बांसकोट थाना क्षेत्र का है। अन्य प्रत्याशियों ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है। उमेश, ईश्वर, गौरव, तुलेश्वर, हेमलाल, नारायण, रमन और सोमलाल मंशाराम ने पति-पत्नी श्यामा और राजेश के खिलाफ लिखित शिकायत की है। आरोप है कि दोनों चुनाव जीतने के लिए तंत्र-मंत्र का सहारा ले रहे हैं। ग्रामीणों ने जताई नाराजगी शनिवार को ग्रामीणों ने इस बात को लेकर नाराजगी भी जताई। जब पुलिस आरोपियों को गांव से बाहर ले जा रही थी, तब ग्रामीणों ने विरोध किया। उन्होंने आरोपियों को वापस पुलिस चौकी भिजवा दिया। मामले की जांच में जुटी पुलिस ग्रामीणों की मांग है कि जब तक पूर्व जनपद उपाध्यक्ष को नहीं पकड़ा जाता, तब तक अन्य आरोपियों को नहीं छोड़ा जाए। थाना प्रभारी बांसकोट रौशन कौशिक ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। चूंकि यह चुनाव से जुड़ा मामला है, इसलिए रिटर्निंग ऑफिसर को भी इसकी जानकारी दे दी गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *