त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव का अंतिम चरण:बलौदाबाजार और पलारी जनपद में वोटिंग, मतदाताओं की लंबी कतारें; शाम तक आएंगे नतीजे

बलौदा बाजार जिले में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव का अंतिम चरण चल रहा है। पलारी और बलौदा बाजार जनपद पंचायतों में सुबह 7 बजे से वोट डाले जा रहे है। मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की लंबी कतारें दिख रही हैं। चुनाव आयोग के निर्देशानुसार मतदान दोपहर 3 बजे तक चलेगा। ग्रामीण क्षेत्रों में दोपहर बाद मतदान में तेजी आने की उम्मीद है। मतदान समाप्त होते ही मतपेटियों को सील कर मतगणना शुरू कर दी जाएगी। जनता का आशीर्वाद ले रहे प्रत्याशी गांवों में चुनावी माहौल है। मतदान केंद्रों के बाहर प्रत्याशी पंडाल लगाकर मतदाताओं का सत्कार कर रहे हैं। कई उम्मीदवार मतदाताओं का आशीर्वाद भी ले रहे हैं। मतदान केंद्रों पर पुलिस बल तैनात शांतिपूर्ण और निष्पक्ष चुनाव के लिए प्रशासन सतर्क है। सभी मतदान केंद्रों पर पुलिस बल तैनात किया गया है। स्थानीय स्तर पर होने वाली मतगणना के कारण शाम तक अधिकांश सीटों के नतीजे आने की संभावना है। नतीजों को लेकर उत्सुकता इस चुनाव से तय होगा कि गांव की सरकार की बागडोर किसके हाथ में जाएगी। मतदाताओं और प्रत्याशियों में नतीजों को लेकर उत्सुकता बनी हुई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *