PM मोदी के बुलाने पर हुड्डा की सफाई:कहा- शादी में तो सब मिलते हैं, उन्होंने मुझे नहीं, मेरे पास खड़े व्यक्ति को बुलाया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बुलाने पर हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने सफाई दी है। पूर्व सीएम ने एक सवाल पर कहा, फिर क्या हो गया? शादी थी, मिलते हैं। मेरे को उन्होंने नहीं बुलाया है। मेरे पास एक व्यक्ति खड़े थे, उनको बुलाया है। उन्होंने समय मांगा था, मेरे पास अश्वनी कुमार जी खड़े थे उनको बुलाया है। जब वह दस साल चीफ मिनिस्टर थे तो रोज ही मिलते थे। कॉन्फ्रेंस में मिलते थे। अरे ये तो प्रजातंत्र है, राजनीतिक विरोध है हमारा, कोई व्यक्तिगत विरोध नहीं है। दरअसल, अभी कुछ दिनों पहले ही एक वीडियो वायरल हुआ था, यह वीडियो पंजाब के भाजपा अध्यक्ष सुनील जाखड़ के पोते की शादी के रिसेप्शन का था। इस वीडियो में पीएम नरेंद्र मोदी हरियाणा के पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा और उनके बेटे रोहतक से लोकसभा सांसद दीपेंद्र हुड्‌डा से मुलाकात कर रहे हैं। हरियाणा बीजेपी अध्यक्ष ने भाजपा का ऑफर दे दिया हाल ही में जुलाना नगर पालिका चुनाव में प्रचार करने के दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा को भाजपा में आने का ऑफर तक दे डाला। उन्होंने कहा कि राजनीति में सारी संभावनाएं खुली रहती हैं। अगर हुड्डा भाजपा में शामिल होना चाहें तो आ सकते हैं। राजनीति में कब क्या हो जाए, किसी को पता नहीं होता। यहां पढ़िए वीडियो में PM हरियाणा पूर्व सीएम हुड्‌डा को क्या कह रहे.. हुड्‌डा से बोले- चलें हुड्‌डा साहब प्रधानमंत्री मोदी से हुड्‌डा पिता-पुत्र की मुलाकात का करीब 30 सेकेंड का वीडियो सामने आया था। यह वीडियो किसी ने हुड्‌डा के पीछे खड़े होकर बनाया। इस वीडियो में प्रधानमंत्री मोदी सिक्योरिटी स्टाफ के बीच चलते नजर आ रहे हैं। वह साइड में खड़े लोगों का हाथ जोड़कर अभिवादन करते हुए बढ़ रहे हैं। इसी दौरान PM मोदी साइड में खड़े भूपेंद्र हुड्‌डा का दूर से ही हाल पूछते हैं। वह कहते हैं, ‘चलें, हुड्‌डा साहब? अरे वाह! कहां हो भाई आजकल?’ हुड्‌डा बोले- नमस्कार जी, ठीक हैं। PM ने कहा, ‘सब ठीक हैं न? मिलिए भाई आकर कभी भी। दीपेंद्र से बोले- कल तो काफी याद किया आपको इसके बाद PM मोदी आगे बढ़ जाते हैं। वह हुड्‌डा के बगल में खड़े एक अन्य व्यक्ति को हाथ जोड़कर नमस्कार करते हैं और हालचाल पूछते हैं। इसके बाद आगे दीपेंद्र हुड्‌डा खड़े रहते हैं। उन्हें देखकर PM मोदी फिर से रुक जाते हैं। दीपेंद्र को देखकर PM मोदी कहते हैं, ‘अरे, जूनियर हुड्‌डा यहां खड़े हैं। क्या हाल हैं भाई?’ इस पर दीपेंद्र हाथ जोड़कर PM को नमस्कार करते हैं। PM मोदी फिर कहते हैं, ‘कल तो काफी याद किया था आपको मैंने।’ इस पर दीपेंद्र कहते हैं, ‘हां जी सर किया तो था याद। मैं भी देख रहा था।’ इसके बाद PM मोदी आगे बढ़ जाते हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *