त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव: मरवाही विधायक ने डाला वोट:वोटिंग को लेकर उत्साह, नई दुल्हन घूंघट कर वोट देने आई, बुजुर्गों की मदद करते पुलिसकर्मी

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के अंतिम चरण के लिए वोट डाले जा रहे है। मरवाही जनपद में सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक मतदान का समय निर्धारित है। इस चरण में 71 ग्राम पंचायतों के 163 मतदान केंद्रों पर वोटिंग हो रही है। वोटिंग को लेकर लोगों में उत्साह देखने को मिल रहा है। सुबह से मतदान केंद्रों में लंबी लंबी लाइन लगी है। दोपहर तक कड़ी धूप के बावजूद लोग अपने मताधिकार का प्रयोग करने से पीछे नहीं हट रहे है। मरवाही विधायक प्रणव मरपच्ची ने अपने गृह ग्राम ऐंठी में मतदान किया। विधायक मरपच्ची स्वयं इसी गांव के पूर्व सरपंच रह चुके हैं। मतदान के बाद मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि सरपंच गांव के विकास और शासन की योजनाओं के क्रियान्वयन की महत्वपूर्ण कड़ी होते हैं। इसके अलावा अलग-अलग तस्वीरें सामने आई है जिसमें मतदाताओं का उत्साह और जिम्मेदारी दोनों देखने को मिल रही है। बुजुर्ग मतदाता व्हीलचेयर के सहारे मतदान केंद्रों तक पहुंच रहे है। वहीं मरवाही के निमधा गांव में नई दुल्हन घूंघट डालकर वोट डालने पहुंची। चुनाव में जिला पंचायत सदस्य के 4 पद, जनपद पंचायत सदस्य के 20 पद, सरपंच के 71 पद और पंच के 675 पदों के लिए मतदान हो रहा है। पंच के 341 पद पहले ही निर्विरोध भर चुके हैं। दो पदों के लिए कोई नामांकन नहीं मिला। मरवाही जनपद में कुल 91,392 मतदाता हैं। इनमें 44,430 पुरुष, 46,961 महिला और एक तृतीय लिंग के मतदाता शामिल हैं। मतदान से जुड़ी कुछ तस्वीरें देखिए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *