लुधियाना में शादी में गोली चली:नशे में युवक ने चलाई, डीजे के पास बैठे व्यक्ति को जा लगी

लुधियाना में एक शादी समारोह के दौरान नशे में धुत युवक ने गोली चला दी, जो वहां खड़े एक व्यक्ति को जा लगी। घटना मलासिया बाझन गांव के जागो की है। शराब के नशे में धुत जसमन छीना ने रिवॉल्वर से गोली चलाई। गोली मनजिंदर सिंह को लगी, जो टेंट और कैटरिंग का काम करता है। घटना उस समय हुई जब मनजिंदर अपने ताया के बेटे के साथ डीजे के पास टेबल पर बैठा था। आरोपी जसमन वहां पहले से मौजूद था। उसने शराब के नशे में रिवॉल्वर निकाल लिया। मनजिंदर और अन्य लोगों ने उसे रिवॉल्वर वापस रखने को कहा। जब उनकी बात नहीं मानी तो वे वहां से जाने लगे। इसी दौरान अचानक गोली चल गई। गोली मनजिंदर की बेल्ट को चीरती हुई रीड की हड्डी तक पहुंच गई। घायल को पहले सरकारी अस्पताल ले जाया गया। वहां से डॉक्टरों ने उसे डीएमसी अस्पताल लुधियाना रेफर कर दिया। थाना सिधवा बेट के एएसआई सुखमंदर सिंह के अनुसार, पीड़ित की शिकायत पर आरोपी जसमन छीना के खिलाफ धारा 109 बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी काकड़ तिहाड़ा गांव का रहने वाला है और फिलहाल फरार है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *