जांजगीर में 44 लोगों से भरी पिकअप पलटी:13 बच्चों समेत 39 घायल,कई लोगों के हाथ-पैर टूटे; पंच चुनाव जीतने पर पिकनिक जा रहे थे

जांजगीर चांपा के पेंड्री गांव के पास NH-49 पर एक माजदा वाहन पलट गई। वाहन में 44 लोग सवार थे, जिनमें 13 बच्चों सहित 39 लोग घायल हो गए, कई लोगों के हाथ पैर टूटे है। सभी ग्राम पंचायत पकरिया के रहने वाले है। पंच का चुनाव जीतने की खुशी में दिलीप श्रीवास अपने मोहल्ले के लोगों को मड़वारानी माता के दर्शन और पिकनिक के लिए ले जा रहे थे। दो माजदा वाहनों में यात्रा कर रहे थे। एक वाहन आगे निकल गया और दूसरा पीछे था। दूसरे वाहन के चालक पवन वैष्णव के मुताबिक, अचानक सड़क पर 4-5 बंदर आ गए। उन्हें बचाने के लिए ब्रेक लगाया। तेज रफ्तार के कारण वाहन लहराने लगा और तीन बार लहराने के बाद पलट गया। घायलों का जिला अस्पताल में जारी सभी घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टर संदीप साहू ने बताया कि 4-5 महिलाओं को गंभीर चोट आई है। कुछ के हाथ-पैर टूटे हैं। हालांकि सभी खतरे से बाहर हैं और उनका इलाज जारी है। गनीमत रही कि इस बड़े हादसे में किसी की जान नहीं गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *