स्पर्धाओं में मंजू जोशी व पिंकी महेश्वरी रही प्रथम

भास्कर न्यूज | राजनांदगांव स्टेट स्कूल में आयोजित स्वदेशी मेला में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। मेला स्थल में कलश सजाओ प्रतियोगिता हुई जिसमें मंजू जोशी प्रथम, द्वितीय पिंकीं माहेश्वरी और तृतीय ज्योति खंडेलवाल रहीं। श्रीफल सजाओ प्रतियोगिता में प्रथम पिंकी माहेश्वरी, द्वितीय मंजू जोशी, तृतीय दीपल चौरसिया रहीं। रंगोली प्रतियोगिता में प्रथम दिव्या वर्मा, द्वितीय दिव्यांशी कसेर व तृतीय आयुषी हाजरा रहीं। इसी तरह मेंहदी प्रतियोगिता में प्रथम श्वेता निर्मलकर, द्वितीय लोकिया सिन्हा, निक्की विश्वकर्मा एवं तृतीय निकिता साहू रहीं। कंगन सजाओ प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय, तृतीय क्रमशः पिंकीं माहेश्वरी, ज्योति खंडेलवाल एवं मंजूलता जोशी रहीं। युगल जोड़ी प्रतियोगिता सीनियर में प्रथम कांति मौर्य, छाया तिवारी, द्वितीय मंजूलता जोशी, रमा शर्मा एवं तृतीय रजनी बागड़े, पुष्पा उईके रहीं। जूनियर स्पर्धा में प्रथम लोकेश्वरी साहू, बिंदा निषाद, द्वितीय पद्मा साहू, कीर्ति साहू और तृतीय पलक बाफना, स्नेहा उइके रहीं। आरती थाली सजाओ प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय, तृतीय क्रमशः पिंकी माहेश्वरी, अनामिका ओझा, जयश्री रहीं। प्रांतीय पारंपरिक वेशभूषा प्रतियोगिता में प्रथम ज्योति खंडेलवाल, द्वितीय नीता मोहबे एवं तृतीय रजनी बागड़े रहीं। पारंपरिक ग्रुप मार्शल्स प्रतियोगिता में छाया तिवारी, जमुना साहू, ज्योति साहू और कांति मौर्य ने प्राथमिक स्थान प्राप्त किया। रविवार को यहां समापन होगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *