राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड के राज्य स्तरीय राज्य पुरस्कार अवार्ड समारोह में CO स्काउट महेश कलावत को सम्मानित किया गया। इसी तरह से झुंझुनूं जिले को तीन धन्यवाद बैज मिले। प्रोग्राम में राज्यपाल हरिभाऊ बागडे एवं स्टेट चीफ कमिश्नर निरंजन आर्य अतिथि थे। झुंझुनू जिले में उल्लेखनीय एवं उत्कृष्ट ढांचागत विकास में 05 लाख से अधिक राशि का सहयोग करने पर झुंझुनू के पूर्व सांसद नरेंद्र कुमार खीचड़, एडीसी गाइड स्थानीय संघ बुहाना अनुकंपा अरडावतिया(प्रधानाचार्य) राबाउमावि खानपुर मेहराणा, सचिव स्थानीय संघ बुहाना प्रवीण कुमार, (वरिष्ठ अध्यापक)राउमावि डूमोली खुर्द को धन्यवाद बैज से सम्मानित किया। एक करोड़ से अधिक के विकास कार्यों व उत्कृष्ट एवं उल्लेखनीय सेवाओं के लिए सी.ओ. स्काउट महेश कालावत को बार टू मेडल ऑफ मेरिट अवार्ड से राज्यपाल ने सम्मानित किया। इस अवसर पर इस उपस्थित स्काउट गाइड को संबोधित करते हुए राज्यपाल हरी भाऊ बागडे ने कहा कि विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने के लिए हमें शारीरिक, मानसिक, बौद्धिक, चारित्रिक एवं आध्यात्मिक तथा तकनीकी क्षेत्र में उत्कृष्ट हासिल करनी होगी। उन्होंने कहा कि स्काउट गाइड के माध्यम से राष्ट्रवाद से परिपूर्ण सुयोग्य नागरिकों का निर्माण किया जा रहा है।


