राजसमंद में विधायक दीप्ति माहेश्वरी ने मुख्यमंत्री दिव्यांग स्कूटी योजना के तहत दिव्यांगों को स्कूटी वितरित की
जिला प्रशासन एवं सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में 38 दिव्यांगजनों को संबल प्रदान करने के लिए स्कूटी वितरित की गई। इस दौरान विधायक माहेश्वरी ने कहा कि प्रदेश सरकार दिव्यांगजनों के हितों के लिए निरंतर कार्य कर रही है। इस वर्ष की बजट घोषणा 2025-2026 में प्रदेश के 1 लाख दिव्यांगजनों को 20 हजार रुपए तक के कृत्रिम अंग एवं उपकरण उपलब्ध करवाने की घोषणा की गई है, जो सरकार की दिव्यांग जनों के प्रति संवेदनशीलता को दर्शाता है। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, राजसमंद के उपनिदेशक दीपेंद्र सिंह शेखावत के अनुसार विधायक ने सभी 38 दिव्यांगजनों को उपरना पहनाकर सम्मानित किया व उन्हें स्कूटी वितरित की। स्कूटी पाकर सभी चयनित दिव्यांगजनों के चेहरों पर खुशी देखी गई।
इस अवसर पर दिव्यांगजनों ने अपनी दैनिक समस्याओं को साझा किया और बताया कि किस प्रकार बिना वाहन के उन्हें रोजमर्रा की गतिविधियों को करने और आने-जाने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि स्कूटी मिलने के बाद उनकी दैनिक गतिविधियां सुगमता से संपन्न हो सकेगी।


