चाकूबाजी मामले में 2 बाल अपचारी पकड़े:तीन दिन पहले चाय की दुकान पर हुई थी चाकूबाजी, अंबामाता थाना क्षेत्र का मामला

उदयपुर की अंबामाता थाना पुलिस ने चाकूबाजी करने वाले दो बाल अपचारियों को डिटेन किया है। पुलिस ने घटना में उपयोग लिया गया चाकू बाइक बाइक बरामद की है। थानाधिकारी मुकेश सोनी ने बताया कि प्रार्थी अमान शेख पिता कलाम मोहम्मद निवासी सज्जन नगर ने 21 फरवरी 2025 को थाने में रिपोर्ट कराई थी। रिपोर्ट में बताया कि वह और फेजान उर्फ कालु दोनों रात 9 बजे मल्लातलाई चौराहा पर चाय पीने गए थे। दुकान पर चाय पी ही रहे थे। तभी बाइक सवार दो युवक आए और पीछे से उन्होंने उसके और फैजान दोनों पर चाकू से वार कर दिया। जिससे दोनों घायल हो गए। आरोपी मौके से फरार हो गए थे। राहगीरों की मदद से घायलों को तुरंत हॉस्पिटल पहुंचाया गया। प्रार्थी ने बताया कि आरोपियों से घटना के करीब सप्ताहभर पहले बाइक की टक्कर को लेकर विवाद हो गया था। तब उसने जान से मारने की धमकी दी थी। इसी नियत से चाकू से हमला किया गया। पुलिस मामले में आगे जांच में जुटी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *