नारनौल में डिवाइडर से टकराई कार, 2 लोगों को कुचला:मौके पर मौत; बाइक से जा रहे थे, नीमका के रहने वाले

हरियाणा के नारनौल में नांगल चौधरी-निजामपुर रोड पर शनिवार रात को करीब 8 बजे धोली पहाड़ी के पास कार डिवाइडर से टकराकर दूसरी तरफ आकर बाइक से टकरा गई। इस हादसे में बाइक पर सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने दोनों के शवों को नागरिक अस्पताल पहुंचाया। जहां आज उनका पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा। राजस्थान के नीमका थाना के गांव नालपुर निवासी जोगेंद्र और खेतड़ी का रहने वाला अनिल कुमार बाइक पर सवार होकर नांगल चौधरी से निजामपुर की ओर आ रही थी। वहीं गांव सरेली से शादी समारोह में आए अर्टिका कार में सवार होकर कार ड्राइवर नांगल चौधरी की ओर जा रहे थे। इस दौरान जब धोली पहाड़ी के पास कार पहुंची, तो कार के ड्राइवर का कंट्रोल अचानक कार से छूट गया और कार डिवाइडर को पार कर दूसरी ओर आ गई। इसके बाद कार बाइक चालकों से टकरा गई। इस हादसे में बाइक पर सवार दोनों युवक बुरी तरह कुचले गए। आसपास के लोगों ने पहुंचाया अस्पताल हादसे के बाद आसपास के लोग एकत्र हो गए। हादसे में बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई थी। हादसे के बाद बाइक सवार दोनों बुरी तरह कुचले हुए थे। लोगों ने दोनों को उपचार के लिए नांगल चौधरी अस्पताल पहुंचाया। जहां पर डाक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *