बच्चों और अभिभावकों ने बाल शोषण के खिलाफ निकाली वॉक:SDM बोलीं- बच्चों को दें समय, उन्हें दोस्त की तरह समझें

धौलपुर के रीको स्थित निजी स्कूल में बाल शोषण के विरुद्ध एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान बच्चों और अभिभावकों ने सामूहिक वॉक में हिस्सा लिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि धौलपुर एसडीएम साधना शर्मा ने अभिभावकों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि आजकल के भौतिक युग में लोग इतने व्यस्त हो गए हैं कि बच्चों को समय नहीं दे पाते। उन्होंने अभिभावकों से आग्रह किया कि वे अपने बच्चों को दोस्त की तरह समझें और उनकी भावनाओं की कद्र करें। स्कूल की प्रबंधक दीपाली बेरी ने बताया कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य अभिभावकों और बच्चों के बीच समय बिताने का अवसर प्रदान करना था। कार्यक्रम में स्कूल के बच्चों ने गुड टच-बैड टच, पर्यावरण संरक्षण और बालिका आत्मरक्षा जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर प्रस्तुतियां दीं। समारोह में जिले के 400 से अधिक बच्चों ने भाग लिया। अभिभावकों ने स्कूल परिसर में फलों की स्टॉल भी लगाई। कार्यक्रम में मोहित अरोड़ा, शैफाली, दीक्षा भसीन, अभिनव बेरी, अभिदीप बेरी, शारीरिक शिक्षक असलम खान, प्रताप सिंह, मंसूर खान और अभिषेक गर्ग सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *