जयपुर में हिंदूवादी संगठनों की बैठक:बिजयनगर धर्मांतरण मामले पर विरोध, आंदोलन की रणनीति पर चर्चा

ब्यावर जिले के बिजयनगर में नाबालिग लड़कियों के कथित धर्मांतरण और ब्लैकमेलिंग के मामले को लेकर रविवार को जयपुर में हिंदूवादी संगठनों ने बैठक की। बैठक चांदपोल बाजार स्थित ज्योति सदन बगरू वालों के रास्ते में हुई, जिसमें विभिन्न हिंदू संगठनों के पदाधिकारियों ने भाग लिया। बैठक के दौरान घटना को लेकर उग्र आंदोलन, विरोध प्रदर्शन और राजस्थान बंद की रणनीति पर चर्चा की गई। सर्व हिंदू समाज संघर्ष समिति के संयोजक विजय कौशिक ने बताया कि यह मामला अजमेर के चर्चित 1992 ब्लैकमेल कांड जैसा है। उन्होंने कहा कि यह एक सोची-समझी साजिश के तहत किया गया अपराध है, जिसमें विदेशी फंडिंग की भी आशंका जताई जा रही है। हिंदू संगठनों का कहना है कि सरकार ऐसे मामलों पर चुप बैठी है, जबकि समाज में गंभीर प्रभाव पड़ रहा है। हिंदू संगठनों में आक्रोश, उग्र आंदोलन की चेतावनी बैठक में निर्णय लिया गया कि आने वाले दो-तीन दिनों में इस घटना के खिलाफ आक्रोश रैली, धरना प्रदर्शन और पूरे राजस्थान बंद का आह्वान किया जाएगा। हिंदू संगठनों ने मांग की है कि इस गिरोह की पूरी जांच होनी चाहिए और इसमें शामिल अन्य लोगों को भी जल्द गिरफ्तार किया जाए।
कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय हिंदू महासभा, महाराष्ट्र मराठा संघ, विश्व हिंदू महासंघ,हिंदू युवा वाहिनी, बजरंग सेना, युवा क्रांति, परशुराम सेना, लाल सेना, हिंदू टाइगर फोर्स, राजस्थान विकास मोर्चा, विप्र महासभा, सर्व समाज हिंदू महासभा, राजस्थान साइबर योद्धा टीम, राष्ट्र नवनिर्माण सेना समेत कई प्रमुख हिंदू संगठन मौजूद रहे। सर्व हिंदू समाज संघर्ष समिति के संयोजक विजय कौशिक ने बताया कि हम इस तरह की घटनाओं का घोर विरोध करते हैं और इसके लिए एक जन चेतना अभियान 25 फरवरी से संपूर्ण राजस्थान भर में चला जाएगा । इसमें छोटे-छोटे मंडल बनाकर के स्कूल , कॉलेज और गांव गांव इस अभियान की शुरुआत की जाएगी जिसमें छात्राओं को सनातन के संस्कार दिए जाएंगे इसके साथ उन्हें सजग रहने के तरीके भी बताई जाएंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *