टोंक में रीट की तैयारियां जोरों पर, मेडिकल टीमें गठित:37 परीक्षा केंद्रों पर 2 दिन में 3 पारियों में होगी परीक्षा, 37 हजार अभ्यर्थी रजिस्टर्ड

टोंक जिले में 27 एवं 28 फरवरी को होने वाली राजस्थान अध्यापक पात्रता प्रतियोगी परीक्षा-2024 की तैयारियां जोरों पर है।
इस कड़ी में किसी भी परीक्षा केंद्र से आपातकालीन कॉल आने को लेकर सआदत चिकित्सालय में मेडिकल टीमों का गठन किया गया है। पीएमओ डॉ. बीएल मीणा ने बताया कि गुरुवार, 27 फरवरी को प्रथम पारी में सुबह 9 बजे से दोपहर 12ः30 बजे तक डॉ. संदीप राजोतिया, नर्सिंग ऑफिसर विकास वैष्णव और दूसरी पारी दोपहर 2ः30 से शाम 5ः30 बजे तक डॉ. संदीप राजोतिया, नर्सिंग ऑफिसर देवेंद्र सिंह को मय एंबुलेंस के नियुक्त किया है। इसी तरह शुक्रवार (28 फरवरी) को सुबह 9 बजे से दोपहर 12ः30 बजे तक डॉ. वसीम अहमद, नर्सिंग ऑफिसर बंशीलाल बैरवा को नियुक्त किया गया है। मेडिकल इमरजेंसी में ये अधिकारी और कर्मचारी अपनी सेवाएं देंगे। 37 हजार अभ्यर्थी रजिस्टर्ड
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से 27 व 28 फरवरी को होने वाले रीट परीक्षा की तीनों पारियों में कुल 36 हजार 999 अभ्यर्थियों का रजिस्ट्रेशन है। इनमें 78 अभ्यर्थी अन्य राज्यों से भी आएंगे। इनमें हरियाणा, उत्तरप्रदेश, मध्यप्रदेश व दिल्ली आदि राज्य शामिल है। परीक्षा केंद्र जिला मुख्यालय, निवाई, दूनी, पीपलू व सोहेला में बनाएं गए है। जिले में पहले दिन 27 फरवरी को दो पारियों में तथा 28 फरवरी को एक पारी में परीक्षा का आयोजन होगा। पहली पारी सुबह 10 बजे से दोपहर साढ़े 12 बजे तक होगी। इसको लेकर 24 केंद्र बनाए है। इनमें 15 राजकीय व 9 निजी परीक्षा केंद्र शामिल है। दूसरी पारी दोपहर 3 बजे से शाम साढ़े 5 बजे तक होगी। ये परीक्षा 37 केंद्रों पर होगी। इनमें 14037 अभ्यर्थियों का पंजीयन है। इस परीक्षा को लेकर 15 सरकारी व 22 निजी विद्यालयों में केंद्र बनाए गए है। परीक्षा में 14037 अभ्यर्थियों का पंजीयन है। अगले दिन 28 फरवरी को महज एक ही पारी में परीक्षा होगी। ये परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर साढ़े 12 बजे तक होगी। परीक्षा को लेकर 35 परीक्षा केंद्र बनाए है। इनमें 15 सरकारी व 22 निजी स्कूलों के शामिल है। परीक्षा में 13406 अभ्यर्थी शामिल होंगे। ये सभी जिले के ही होंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *