फाइनल ईयर के छात्रों को विदाई दी

बैकुंठपुर | शैक्षणिक सत्र के अंितम में पीजी कॉलेज में बीएससी फाइनल ईयर के छात्रों को जूनियर छात्रों ने समारोह का आयोजन कर विदाई दी। इस मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम के तहत नृत्य और संगीत समेत मनोरंजन के लिए खेल प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन प्राचार्य डॉ. जोशी राम कंवर के मुख्य आतिथ्य में हुआ। छात्रों से प्राचार्य कंवर ने कहा कि हर छात्र को इस विदाई के पल से गुजरना पड़ता है। यह कॉलेज की परंपरा है, ऐसे आयोजनों से नए और पुराने छात्र एक-दूसरे को समझते हैं। कॉलेज में बिताए गए समय को साझा करने के साथ ही अपने अनुभव से जूनियर छात्रों को सतर्क कर देते है। कॉलेज में हर साल सैकड़ों की संख्या में नए छात्र प्रवेश करते हैं और पुराने छात्र अपनी पढ़ाई पूरी कर भविष्य के लिए काम शुरू करते है। उन्होंने सीनियर छात्रों से कहा कि भविष्य के लिए कड़ी मेहनत जरूरी है। वहीं कार्यक्रम में मंच के माध्यम से छात्रों ने एक-दूसरे से संवाद कर अनुभव साझा िकए। छात्रों को अपने लक्ष्यों की ओर बढ़ने और सपनों को पूरा करने प्रोत्साहित किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *