बैकुंठपुर | कोरिया सागर बांध के पास स्थित हनुमान मंदिर में महिला मंडली द्वारा नियमित रूप से भजन-कीर्तन किया जा रहा है। इसमें चरचा कालरी व आसपास की महिला मंडलियों ने मंगलवार व शनिवार को हनुमान मंदिर में सुंदरकांड समेत रामचरित्र मानस का गायन वादन किया जाता है। इस तरह का आयोजन मंदिर में वर्षों से किए जा रहे है। एक ही परिसर में हनुमान मंदिर में भगवान शिव और मां काली का भी मंदिर है।


